होम Rinku Singh और Priya Saroj की शादी की तारीख फाइनल, 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे; जानें कैसे शुरू हुई थी Love Story

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 15, 2026 08:11 PM

Rinku Singh और Priya Saroj की शादी की तारीख फाइनल, 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे; जानें कैसे शुरू हुई थी Love Story

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तारीख और जगह परिवारों की सहमति से तय हो गई है।

Rinku Singh और Priya Saroj की शादी की तारीख फाइनल, 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे; जानें कैसे शुरू हुई थी Love Story

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तारीख और जगह परिवारों की सहमति से तय हो गई है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में सात फेरे लेंगे। इस शादी में देश-विदेश से मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। राजनीतिक, प्रशासनिक और क्रिकेट जगत से जुड़े कई बड़े नामों को भी समारोह में आमंत्रित किए जाने की बात सामने आई है।

प्रिया सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज के मुताबिक, दोनों परिवारों की सहमति से विवाह की तारीख और स्थल तय किया गया है। शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और विवाह समारोह पूरे विधि-विधान के साथ आयोजित किया जाएगा।

पिता के निधन के बाद टालनी पड़ी थी शादी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी इससे पहले वाराणसी के ताज होटल में प्रस्तावित थी। हालांकि, रिंकू सिंह के पिता के निधन के बाद शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। अब दोनों परिवारों ने दोबारा तैयारियां पूरी कर ली हैं और 4 दिसंबर को विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।

रिंकू और प्रिया की सगाई जून 2025 में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। अब शादी की तारीख तय होने के बाद उनके परिवार और करीबियों के बीच तैयारियां तेज हो गई हैं।

Instagram से शुरू हुई थी रिंकू और प्रिया की कहानी

प्रिया सरोज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रिंकू सिंह से उनकी बातचीत की शुरुआत उनकी बहन के फूड ब्लॉगिंग पेज को प्रमोट कराने के सिलसिले में हुई थी। किसी व्यक्ति ने उन्हें रिंकू के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर रिंकू को सर्च किया।

उस समय रिंकू सिंह के इंस्टाग्राम पर करीब 1.20 लाख फॉलोअर्स थे, जबकि प्रिया सरोज के लगभग एक हजार फॉलोअर्स थे। प्रिया के मुताबिक, रिंकू ने उनकी पोस्ट को लाइक किया और करीब पांच दिन बाद खुद उन्हें मैसेज किया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा।

प्रिया ने यह भी बताया था कि शुरुआत में उनके भाई और रिंकू सिंह के साथी नीतीश राणा के जरिए भी दोनों की बातचीत होती रही। वर्ष 2022 में रिंकू ने प्रिया से शादी की बात कही थी, लेकिन उस समय प्रिया जज बनने की तैयारी कर रही थीं और शादी के लिए तैयार नहीं थीं।

रिंकू के क्रिकेट में चमकने के बाद बदले हालात

प्रिया सरोज के अनुसार, उनके पिता सरकारी नौकरी करने वाले लड़के को प्राथमिकता देते थे। रिंकू ने उनसे कहा था कि भारतीय टीम में चयन होने के बाद परिवार इस रिश्ते को स्वीकार कर लेगा। वर्ष 2023 में रिंकू सिंह के शानदार प्रदर्शन और भारतीय टीम में चयन के बाद रिश्ते को लेकर परिस्थितियां बदलने लगीं।

प्रिया ने बताया कि वर्ष 2024 के बाद उनके ब्रदर इन लॉ ने उनके पिता को रिंकू के साथ रिश्ते के बारे में जानकारी दी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच सहमति बनी और अब शादी की तारीख भी तय हो गई है। 4 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली इस शादी पर क्रिकेट और राजनीतिक जगत की नजरें रहेंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)