होम Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखेंगे सेना के मूक योद्धा, ऊंट, कुत्ते और बाज करेंगे मार्च
गणतंत्र दिवस 2026 की परेड इस बार इतिहास रचने जा रही है। कर्तव्य पथ पर जहां एक ओर अत्याधुनिक हथियार, ड्रोन और रोबोट अपनी ताकत दिखाएंगे, वहीं दूसरी ओर भारतीय सेना के मूक योद्धा (Silent Warriors) भी पहली बार एक संगठित दस्ते के रूप में मार्च पास्ट करते नजर आएंगे।
गणतंत्र दिवस 2026 की परेड इस बार इतिहास रचने जा रही है। कर्तव्य पथ पर जहां एक ओर अत्याधुनिक हथियार, ड्रोन और रोबोट अपनी ताकत दिखाएंगे, वहीं दूसरी ओर भारतीय सेना के 'मूक योद्धा' (Silent Warriors) भी पहली बार एक संगठित दस्ते के रूप में मार्च पास्ट करते नजर आएंगे। इस बार परेड में लद्दाख के डबल-हम्प वाले बैक्ट्रियन ऊंट, सियाचिन के जांस्कर पोनी और दुश्मनों के ड्रोन को मार गिराने वाले शिकारी पक्षी (रैप्टर्स) आकर्षण का केंद्र होंगे।
इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनेंगी रिमाउंट एंड वेटनरी कोर (RVC) की कैप्टन हर्षिता राघव। वह सेना के इस एनिमल दस्ते की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। कैप्टन राघव ने बताया कि यह दस्ता न केवल सेना की ताकत दिखाएगा, बल्कि देश की रक्षा में इन बेजुबान सिपाहियों के अहम योगदान को भी रेखांकित करेगा। इस दस्ते में 2 बैक्ट्रियन ऊंट, 4 जांस्कर पोनी, 4 रैप्टर्स (शिकारी पक्षी) और 16 सैन्य कुत्ते शामिल होंगे।
परेड में शामिल होने वाले जानवरों की खासियतें भारतीय सेना की भौगोलिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता को दर्शाती हैं:
आधुनिक युद्धनीति और 'आत्मनिर्भर भारत' की झलक भी इस दस्ते में दिखेगी:
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।