होम महिला अफसर को गाली देना पड़ा भारी, कांग्रेस ने पूर्व राज्यसभा सांसद को पार्टी से निकाला
कर्नाटक में कांग्रेस ने कड़ा संदेश देते हुए अपने ही नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद राजीव गौड़ा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। एक महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करना नेताजी को महंगा पड़ गया।
कर्नाटक में कांग्रेस ने कड़ा संदेश देते हुए अपने ही नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद राजीव गौड़ा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। एक महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करना नेताजी को महंगा पड़ गया। शिदलाघट्टा की नगर आयुक्त अमृता गौड़ा को फोन पर धमकाने और अपशब्द कहने के आरोप के बाद पार्टी की अनुशासन समिति ने शुक्रवार को यह सख्त फैसला सुनाया। गौरतलब है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के 10 दिन बाद भी पुलिस आरोपी नेता को ढूंढ नहीं पाई है।
यह पूरा विवाद 14 जनवरी का है। नगर आयुक्त अमृता गौड़ा ने राजीव गौड़ा की तस्वीर वाला एक बैनर हटा दिया था। आरोप है कि इससे नाराज होकर राजीव गौड़ा ने महिला अधिकारी को फोन किया और उन्हें गालियां दीं। इतना ही नहीं, उन्होंने अधिकारी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। इसके बाद अमृता गौड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने इस घटना को गंभीरता से लिया।
इस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाया था। मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राजीव गौड़ा की एफआईआर रद्द करने की याचिका पर उन्हें जमकर फटकार लगाई।
बता दें कि राजीव गौड़ा फिलहाल फरार चल रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।