होम बिहार ने रचा इतिहास, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बना देश का नंबर-1 राज्य, भव्या ने बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर
बिहार के लिए यह गौरव का क्षण है। स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और हाईटेक बनाने की दिशा में बिहार ने पूरे देश में परचम लहराया है।
बिहार के लिए यह गौरव का क्षण है। स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और हाईटेक बनाने की दिशा में बिहार ने पूरे देश में परचम लहराया है। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में यह घोषणा की गई है कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के प्रभावी कार्यान्वयन में बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिला है। यह उपलब्धि बताती है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में अब लंबी लाइनों और कागजी कार्यवाही की जगह डिजिटल सिस्टम ने ले ली है।
इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ मुख्यमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य योजना के तहत शुरू की गई "भव्या" (Bihar Health Application Visionary Plan for All) प्रणाली का है।
बिहार ने सिर्फ रैंकिंग में ही नहीं, बल्कि कई पैमानों पर रिकॉर्ड तोड़े हैं:
बिहार की इस 'भव्या' परियोजना की गूंज सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर भी सुनाई दी है। इसके नवाचार और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए इसे 'ग्लोबल डिजिटल हेल्थ समिट 2024' में इनोवेशन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने इसका श्रेय सीएम नीतीश कुमार के विजन और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मार्गदर्शन को दिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।