होम राहुल और प्रियंका गांधी शनिवार को अमेठी में पदयात्रा करेंगे, मोदी सरकार की नीतियों का करेंगे विरोध

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 17, 2021 09:48 PM

राहुल और प्रियंका गांधी शनिवार को अमेठी में पदयात्रा करेंगे, मोदी सरकार की नीतियों का करेंगे विरोध

राहुल और प्रियंका गांधी शनिवार को अमेठी में पदयात्रा करेंगे, मोदी सरकार की नीतियों का करेंगे विरोध

राहुल और प्रियंका गांधी शनिवार को अमेठी में पदयात्रा करेंगे, मोदी सरकार की नीतियों का करेंगे विरोध

अमेठी(उप्र)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार यानी 18 दिसंबर को अमेठी के जगदीशपुर से हारीमऊ गांव तक छह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। कांग्रेस की जिला ईकाई के प्रवक्ता अरविंद चर्तुवेदी ने बताया कि 18 दिसंबर को सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राहुल और प्रियंका सड़क मार्ग से अमेठी पहुचेंगे। वे यहाँ आरक्षित विधान सभा सीट जगदीशपुर के जगदीशपुर रामलीला मैदान से हारीमऊ गांव तक मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित करीब छह किलोमीटर की ‘जन जागरण अभियान’ महंगाई हटाओ, भाजपा भगाओ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल और प्रियंका का एक दिवसीय अमेठी दौरा है। पदयात्रा के समापन स्थल हारीमऊ में राहुल और प्रियंका एक सभा को भी संबोधित करेंगे।राहुल और प्रियंका की पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। लंबे अर्से बाद अमेठी आ रहे राहुल के स्वागत में कांग्रेस के कार्यकर्ता कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं। राहुल और प्रियंका के स्वागत में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य नरेंद्र मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का अमेठी से परिवार जैसा रिश्ता है। वे हमेशा अमेठी और यहाँ के लोगों के लिए सोचते और काम करते हैं। कोरोना काल में वे अपने इस परिवार की मदद के लिए सब से आगे रहे। गौरतलब हैं कि जगदीशपुर विधान सभा सीट आरक्षित है और यहां से भाजपा के सुरेश पासी विधायक हैं जो प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं। राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी से हारने के बाद दूसरी बार अमेठी के दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी 15 वर्षों तक यहाँ से सांसद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)