होम लखनऊ में अमित शाह की हुंकार, कहा- UP में अब माफियाओं की खैर नहीं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 17, 2021 09:26 PM

लखनऊ में अमित शाह की हुंकार, कहा- UP में अब माफियाओं की खैर नहीं

लखनऊ में अमित शाह की हुंकार, कहा- UP में अब माफियाओं की खैर नहीं

लखनऊ में अमित शाह की हुंकार, कहा- UP में अब माफियाओं की खैर नहीं

देश के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थे जहां 'सरकार बनाओ-अधिकार पाओ' रैली को उन्होंने संबोधित किया। इस रैली में अमित शाह ने योगी सरकार के कामकाज को गिनाए और दावा किया कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। विपक्ष पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं आप सभी को पूछना चाहता हूं कि ये सपा, बसपा, कांग्रेस ने कई वर्षों तक देश और प्रदेश में शासन किया, आपको क्या दिया? मोदी जी की सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर उठाने के लिए गैस, शौचालय, घर, स्वास्थ्य बीमा जैसी अनेक सुविधाएं दी। सपा, बसपा, कांग्रेस ने कई वर्षों तक देश और उत्तर प्रदेश में शासन किया, लेकिन गरीबों के घर में न रसोई गैस पहुंची, न शौचालय बना।इसके साथ ही शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा की सरकारें बनी, तो उन्होंने सिर्फ अपनी जाति के लोगों के लिए काम किया। सभी पिछड़ी जातियों, सभी गरीबों के हित में काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। वर्षों से एक अलग मंत्रालय बनाने की मांग थी। 2019 में मोदी जी ने पिछड़े समाज को लिए एक अलग मंत्रालय बनाकर उस मांग को पूरा किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में माफिया, गुंडों का राज होता है, वहां गरीब का विकास कभी नहीं होता। गरीब का विकास तभी होता है जब कानून का राज हो। सपा-बसपा की सरकारें माफियाओं को संरक्षण देती थी। योगी जी की सरकार में सारे माफिया पलायन कर गये हैं। 

अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ के सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम योगी ने यूपी को माफियाओं से मुक्त किया है, गुंडों से मुक्त किया है। अब यहां माफियाओं की खैर नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त किया। बसपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर नहीं बनने दिया। उन्होंने राम मंदिर की राह में बाधाएं डाली। अमित शाह ने कहा कि जहां प्रभु श्री राम का जन्म हुआ आज वही भव्य मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से जो निषाद उमड़ कर आए हैं (रैली में) वो बताता है कि 2022 में 300 पार के साथ भाजपा और एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि योगी जी के कोविड प्रबंधन का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश अब कोरोना के भय से मुक्त होकर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)