होम Covovax को WHO ने इमरजेंसी इस्तेमाल की दी मंजूरी, अदार पूनावाला ने दी जानकारी
Covovax को WHO ने इमरजेंसी इस्तेमाल की दी मंजूरी, अदार पूनावाला ने दी जानकारी
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की एक और वैक्सीन कोवोवैक्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने इस बात की खुद ही जानकारी दी। अदार पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 वैक्सीन कोवोवैक्स को आपातकालीन उपयोग के लिए डब्ल्यूएचओ की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक और मील का पत्थर साबित होगा। कोवोवैक्स अब डब्ल्यूएचओ से प्रमाणित है जो उत्कृष्ट सुरक्षा और प्रभावकारिता दिखाता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।