होम टॉप 25 डिफेंस निर्यातकों में शामिल हुआ भारत, जल्द बनेगा दुनिया का नंबर वन: राजनाथ सिंह

Alert Star Digital Team Dec 17, 2021 09:32 PM

टॉप 25 डिफेंस निर्यातकों में शामिल हुआ भारत, जल्द बनेगा दुनिया का नंबर वन: राजनाथ सिंह

टॉप 25 डिफेंस निर्यातकों में शामिल हुआ भारत, जल्द बनेगा दुनिया का नंबर वन: राजनाथ सिंह

टॉप 25 डिफेंस निर्यातकों में शामिल हुआ भारत, जल्द बनेगा दुनिया का नंबर वन: राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कुछ साल पहले तक जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था तो उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था। उन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोविड-19 महामारी नहीं होती, तो भारत की अर्थव्यवस्था 2024 तक पांच खरब (ट्रिलियन) अमेरीकी डॉलर हो जाती। सिंह ने कहा, ‘‘भारत की शक्ति आज बढ़ी है। इसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ी है, चाहे वह आईटी क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, व्यापार, रक्षा या अर्थव्यवस्था में हो। भारत इन सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।’’सिंह ने कहा कि आज से कुछ वर्ष पहले हम सबसे बड़े आयातक थे और अब भारत दुनिया के टॉप 25 रक्षा निर्यातकों में आ गया है। हथियारों के मामले में एक दिन भारत विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक बन जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ रहे हैं। भारत क्रय शक्ति समता के मामले में तीसरा सबसे बड़ा देश है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अगले कुछ वर्षों में 100 प्रतिशत साक्षरता दर भी हासिल करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि पहले भारत पहले ‘‘विदेशों से सब कुछ, यहां तक ​​कि छोटे हथियार भी आयात करता था’’ लेकिन अब देश दुनिया के शीर्ष 25 रक्षा निर्यातकों में से एक है। 

सिंह ने कहा, ‘‘अभी कुछ साल पहले तक स्थिति ऐसी थी कि जब देश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था तो भारत को कोई गंभीरता से नहीं लेता था।’’ उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत की संस्कृति सर्वोत्तम है। आप कहेंगे कि हर देश ऐसा ही कह रहा होगा। मैं आपको यह साबित करने के लिए 20-25 उदाहरण दे सकता हूं कि भारत की संस्कृति सबसे अच्छी संस्कृति है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)