होम 2021 खत्म होने के साथ शुक्र बदलेगा राशि, इस गोचर से 4 राशि वालों की 2022 की शुरुआत होगी शानदार

धर्म-संसारअध्यात्म Alert Star Digital Team Dec 17, 2021 10:00 PM

2021 खत्म होने के साथ शुक्र बदलेगा राशि, इस गोचर से 4 राशि वालों की 2022 की शुरुआत होगी शानदार

2021 खत्म होने के साथ शुक्र बदलेगा राशि, इस गोचर से 4 राशि वालों की 2022 की शुरुआत होगी शानदार

2021 खत्म होने के साथ शुक्र बदलेगा राशि, इस गोचर से 4 राशि वालों की 2022 की शुरुआत होगी शानदार

नया साल शुरू होने वाला है. 2021 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. इस साल के खत्म होने से पहले शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. सुख और समृद्धि का कारक शुक्र ग्रह वक्री अवस्था में 30 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर जायेगा और 27 फरवरी 2022 तक इसी राशि में रहेगा. ये गोचर कई लोगों की जिंदगी में बड़े बदलाव लेकर आएगा. यह गोचर 4 राशि के लोगों के लिए बेहद ही शुभ और शानदार साबित होगा.

 

मेष राशि: इस राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर वांछित परिणाम प्राप्त होंगे. आप अपने लक्ष्यों को पूरा करे के लिए भरपूर मेहनत करेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए ये गोचर विशेष रूप से फलदायी साबित होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. करियर में अच्छी ग्रोथ होने की संभावना है.

 

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा. आपको अचानक से लाभ की प्राप्ति होने की संभावना है. इस दौरान आपके संचार कौशल में वृद्धि होगी. आप अपने कार्यों से सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे. कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. यात्रा से भी धन लाभ होने की उम्मीद रहेगी.

 

कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बेहद ही फलदायी साबित होगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए ये अवधि विशेष रूप से फलदायी साबित होगी. नौकरी में बदलाव से सैलरी में अच्छी ग्रोथ होने की उम्मीद है.

 

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर काफी अच्छा रहेगा. धन कमाने और धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे. नया व्यापार शुरू कर सकते हैं. घर-परिवार के लोगों का हर काम में साथ मिलेगा. पदोन्नति होने के प्रबल आसार हैं. इनकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)