होम ‘विज्ञान का उपयोग मानवता के हित में करेंगे’, संकल्प के साथ ‘क्वान्टा-2021’ सम्पन्न

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Dec 12, 2021 07:29 PM

‘विज्ञान का उपयोग मानवता के हित में करेंगे’, संकल्प के साथ ‘क्वान्टा-2021’ सम्पन्न

‘विज्ञान का उपयोग मानवता के हित में करेंगे’, संकल्प के साथ ‘क्वान्टा-2021’ सम्पन्न

‘विज्ञान का उपयोग मानवता के हित में करेंगे’, संकल्प के साथ ‘क्वान्टा-2021’ सम्पन्न

लखनऊ, 12 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड ‘क्वान्टा-2021’ आज सम्पन्न हो गया। आज सायं ऑनलाइन आयोजित ‘पुरस्कार वितरण व समापन समारोह’ में रंगारंग शिक्षात्मक साँस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुतिकरण के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश-विदेश के विजयी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सम्मानित किया गया। विदित हो कि 10 से 12 दिसम्बर तक आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय क्वान्टा-2021 में    उन्नत प्रौद्योगिकी एव विज्ञान की अनेकानेक उपलब्धियों पर भविष्य के विश्वव्यापी समाज की तस्वीर भी प्रस्तुत की एवं संकल्प व्यक्त किया कि विज्ञान का उपयोग मानवता के हित में करेंगे।

            साइन्स एवं कम्प्यूटर क्विज में सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के निखिल शर्मा ने जबकि मैथमेटिक्स एवं मेन्टल एबिलिटी क्विज में भी सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के रोनित गुप्ता ने प्रथम पुरस्कार अर्जित कियार्। आट कम्पटीशन में सर पद्मावत सिंघानिया स्कूल, कोटा की परिधि गौतम ने प्रथम पुरस्कार अर्जित किया।

            समापन समारोह में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर देश-विदेश से पधारेे प्रतिभागी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि छात्र शक्ति मिलकर पूरे विश्व को एकता के सूत्र में पिरायें क्योंकि आदर्श समाज की स्थापना का सारा दारोमदार अब इन्हीं होनहार कंधो पर है। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी एवं  सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। क्वान्टा-2021 की संयोजिका व सी.एम.एस. चौक कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)