होम पुराने पेंशन के मुद्दे पर बीच का रास्ता निकालना होगा : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 9, 2022 09:42 PM

पुराने पेंशन के मुद्दे पर बीच का रास्ता निकालना होगा : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा

पुराने पेंशन के मुद्दे पर बीच का रास्ता निकालना होगा : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा

पुराने पेंशन के मुद्दे पर बीच का रास्ता निकालना होगा : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सरकारी कर्मचारियों का पुराना पेंशन बहाल करने के मुद्दे पर बीच का रास्ता निकालने की वकालत की है। प्रियंका ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में पुराना पेंशन बहाल करने की कर्मचारियों की पुरानी मांग पर पार्टी का रूख पूछे जाने पर कहा, पुराने पेंशन पर हमने बहुत चर्चा की है। हमें लगता है कि इसपर बीच का रास्ता निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को पेंशन में अपना योगदान बढ़ाना चाहिए। गौरतलब है कि सरकारी कर्मचारी अरसे से पुराना पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे है।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में पुराना पेंशन बहाल करने का वादा कर प्रदेश के करीब 13 लाख सरकारी कर्मियों को लुभाने की कोशिश की है। 2004 में केंद्र की तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त होने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद करके नई योजना लागू की थी। उस समय उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)