होम विपक्ष ने कहा- जमीनी सच्चाई से कटा हुआ है Budget, BJP ने बताया 100 गुना बेहतर
विपक्ष ने कहा- जमीनी सच्चाई से कटा हुआ है Budget, BJP ने बताया 100 गुना बेहतर
संसद का बजट सत्र जारी है। 1 तारीख को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। इससे पहले संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में 7 फरवरी को जबकि 8 फरवरी को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इन सब के बीच आज राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा हुई। विपक्ष में जहां आम बजट को जमीनी हकीकत से दूर बताया। वहीं भाजपा ने कांग्रेस सरकार की तुलना में आम बजट को 100 गुना बेहतर बताया है। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सांसदों ने जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर आज संसद में क्या क्या काम हुआ?
राज्यसभा की कार्यवाही
- राज्यसभा में बुधवार को विभिन्न दलों के सदस्यों ने पाकिस्तान की जेलों में कैद भारतीय मछुआरों की सुरक्षित स्वदेश वापसी, गोरखा बटालियन की तरह अफगान बटालियन बनाने, न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने और संसद में सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का तैल चित्रलगाने की मांग की।
- राज्यसभा में बुधवार को उपसभापति हरिवंश ने सदस्यों से कहा कि उन्हें प्रश्नकाल के दौरान संक्षिप्त पूरक सवाल पूछने चाहिए वहीं मंत्रियों को भी संक्षिप्तजवाब देने चाहिए जिससे अधिक से अधिक संख्या में सवालों के उत्तर मिल सकेंगे।
- राज्यसभा में मंगलवार को विपक्षी दलों ने आम बजट 2022-23 को जमीनी सच्चाइयों से कटा हुआ करार दिया और कहा कि इसमें देश में व्याप्त असमानता, बेरोजगारी और महंगाई तथा कृषि एवं असंगठित क्षेत्र की समस्याओं को कम करने के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की गयी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया गया बजट-2022-23, कांग्रेस द्वारा 2007-08 के वैश्विक वित्तीय संकट के समय पेश किए गए बजट से 100 गुना बेहतर है और इसके हर पन्ने पर रोजगार है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।