होम UP में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी TMC, अखिलेश यादव के लिए इस दिन रैली करेंगी ममता बनर्जी

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2022 08:10 PM

UP में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी TMC, अखिलेश यादव के लिए इस दिन रैली करेंगी ममता बनर्जी

UP में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी TMC, अखिलेश यादव के लिए इस दिन रैली करेंगी ममता बनर्जी

UP में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी TMC, अखिलेश यादव के लिए इस दिन रैली करेंगी ममता बनर्जी

 उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बदलते समीकरणों के बीच में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का साथ मिला है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के लिए वोट मानते हुए दिखाई देंगी। दरअसल, सपा 8 फरवरी को एक वर्चुअल रैली करने वाली है और इस रैली को ममता बनर्जी संबोधित करेंगी। 

अखिलेश के लिए रैली करेंगी ममता

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सपा उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बताया कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी। इस दौरान वो अखिलेश यादव के लिए लखनऊ और वाराणसी में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि टीएमसी और ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं। ऐसे में उन्होंने सभी सीटें अखिलेश यादव को अपना समर्थन दिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी लखनऊ में वर्चुअल रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अखिलेश यादव के लिए वर्चुअल प्रचार करेंगी। माना जा रहा था कि ममता बनर्जी, अखिलेश यादव के साथ सार्वजनिक रैली करेंगी लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से चुनाव आयोग ने रैलियों पर पाबंदी लगा दी। इसके चलते अब वर्चुअल माध्यम से नेता मतदाताओं को लुभाने की कोशिशें कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)