होम प्रियंका बोलीं- मेरे भाई ने कहा है कम खाया करो, मोटी हो रही हो

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 23, 2021 11:26 PM

प्रियंका बोलीं- मेरे भाई ने कहा है कम खाया करो, मोटी हो रही हो

प्रियंका बोलीं- मेरे भाई ने कहा है कम खाया करो, मोटी हो रही हो

प्रियंका बोलीं- मेरे भाई ने कहा है कम खाया करो, मोटी हो रही हो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाई और यात्रा को रवाना किया। इसके पहले वह रास्ते में तमरसेपुर गांव में धान के खेतों में काम करने वाली महिलाओं के पास गईं और उनसे बातचीत कर उनका हालचाल लिया। इस दौरान जब महिला किसान ने उन्हें अपने हाथों से आलू का पराठा खिलाया तो पहले तो उन्होंने इंकार कर दिया। प्रियंका गांधी ने कहा, मेरे भाई ने मुझसे कहा है कि कम खाया करो, मोटी हो रही हो। हालांकि, महिला किसान कहां मानने वाली थीं और उन्होंने प्रियंका को पराठा खिला ही दिया। प्रियंका के लिए महिलाओं ने खेत में पैरा डाला और वहीं पर उनसे बातचीत की।

इस बीच एक बुजुर्ग महिला ने उनके कैमरामैन का माइक ले लिया। इस पर प्रियंका ने कहा अब महिलाएं माइक भी संभालेंगी और सत्ता भी संभालेंगी। प्रियंका ने कहा कि मैं महिलाओं से उनकी परिस्थितियों को समझना चाहती थी। ये जानना चाहती थी कि वे अपनी बेटियों की परवरिश कैसे कर रही हैं। वे उन्हें शिक्षित करने में सक्षम हैं।

प्रियंका ने महिला किसानों को बताया कि कांग्रेस पार्टी इस बार के यूपी चुनाव में 40 फीसदी उम्मीदवारों को टिकट दे रही है। जिससे कि महिलाएं राजनीति में आएं और आगे बढ़ें।

हरी झंडी दिखाकर प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना किया इसके बाद, जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के हरख से प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की। प्रियंका गांधी ने भीड़ को देखते हुए यहां से चुनावी घोषणा करके लोगों को लुभाने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने वादा किया कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर ग्रेजुएट लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी तो इंटर पास लड़कियों को मोबाइल फोन दिया जाएगा।

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ की सरकार की तरह उत्तर प्रदेश में भी धान और गेहूं 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। सभी का बिजली बिल हाफ किया जाएगा और किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। गन्ने का मूल्य 400 प्रति क्विंटल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत महिलाओं को कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी बनाएगी जिससे महिलाएं सशक्त बनेंगी। कांग्रेस पार्टी कोरोना में परेशान हुए परिवारों को 25000 रुपये की आर्थिक सहायता भी करेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)