होम सी.एम.एस. छात्रों का ‘शुभ दीपावली, अशुभ पटाखा मार्च’ 1 नवम्बर को

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Oct 23, 2021 06:59 PM

सी.एम.एस. छात्रों का ‘शुभ दीपावली, अशुभ पटाखा मार्च’ 1 नवम्बर को

सी.एम.एस. छात्रों का ‘शुभ दीपावली, अशुभ पटाखा मार्च’ 1 नवम्बर को

सी.एम.एस. छात्रों का ‘शुभ दीपावली, अशुभ पटाखा मार्च’ 1 नवम्बर को

लखनऊ, 23 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी 18 कैम्पसों के 55,000 छात्रों ने विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी ‘पटाखा रहित दीवाली’ मनाने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में जनजागरण हेतु सी.एम.एस. छात्र आगामी 1 नवम्बर, सोमवार को ‘शुभ दीपावली, अशुभ पटाखा मार्च’ निकाल रहे हैं, जिसका उद्देश्य पटाखों से होने वाली जान-माल की हानियों एवं प्रदूषण के प्रति जन-मानस में खासकर किशोरों व युवाओं में जागरूकता उत्पन्न करना है। सी.एम.एस. छात्रों का ‘शुभ दीपावली, अशुभ पटाखा मार्च’ आगामी 1 नवम्बर, सोमवार को प्रातः 8.00 बजे सी.एम.एस. प्रधान कार्यालय, 12 स्टेशन रोड से प्रारम्भ होकर जी.पी.ओ. पार्क (गांधी प्रतिमा स्थल), हजरतगंज पहुँचकर एक विशाल सभा के रूप में परिवर्तित हो जायेगी, जहाँ सी.एम.एस. छात्र व विद्यालय के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी अपने सारगर्भित विचारों से सभी को ‘पटाखा रहित दीवाली’ मनाने की पुरजोर अपील करेंगे।

            इस विशाल मार्च के माध्यम से सी.एम.एस. छात्र ‘शुभ दीपावली, अशुभ पटाखा’ का उद्घोष कर समस्त देशवासियों खासकर स्कूली बच्चों से अपील करेंगे कि वे देश हित में, समाज हित में, पर्यावरण के हित में एवं स्वयं खुद के जानमाल के हित में पटाखा रहित दीवाली मनाएं और बुराई से अच्छाई की ओर अग्रसर हो। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का मानना है कि ‘पटाखा रहित दीपावली’, पटाखों व प्रदूषण वाली दीवाली से हजारों-लाखों गुना अच्छी है, जिसे सभी को अमल में लाना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)