होम PM Modi Record: 12 साल पूरे होते ही मेलोनी का खास मैसेज, फोटो शेयर कर भारत-इटली रिश्तों को लेकर कही बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर देश और दुनिया के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर देश और दुनिया के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इसी क्रम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खास संदेश साझा कर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया और उनके लंबे राजनीतिक सफर की सराहना की। मेलोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं, जो आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।
Congratulazioni a @narendramodi che oggi diventa il Primo Ministro eletto più longevo nella storia dell’India.
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 10, 2026
È stato un piacere ritrovarci a Roma nelle scorse settimane e lanciare assieme un Partenariato Strategico Speciale che guarda al futuro per creare nuove opportunità… pic.twitter.com/hiQICM6eKV
उनके इस संदेश को भारत और इटली के मजबूत होते संबंधों के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है। मेलोनी ने अपने पोस्ट के साथ पीएम मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर भी साझा की।
जॉर्जिया मेलोनी ने कुछ सप्ताह पहले रोम में हुई अपनी द्विपक्षीय बैठक को याद करते हुए दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत और इटली ने मिलकर एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत की है, जिसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह साझेदारी दोनों देशों के नागरिकों के लिए विकास और नए अवसरों के द्वार खोलेगी। हाल के वर्षों में रक्षा, व्यापार, तकनीक और निवेश जैसे क्षेत्रों में भारत और इटली के रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले मोदी ने अब लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री के रूप में पूरे कर लिए हैं।
इसके साथ ही वे संविधान लागू होने के बाद भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। नेहरू ने 1952 के पहले आम चुनाव के बाद लगातार 4,398 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।
प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि पर दुनिया के कई देशों के नेताओं ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं। विभिन्न नेताओं ने इसे जनता के विश्वास, नेतृत्व क्षमता और लंबे सार्वजनिक जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया है।
यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब भारत वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका को लगातार मजबूत कर रहा है और कई देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी का विस्तार कर रहा है।
इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही अच्छे शासन की सबसे बड़ी पहचान होती है। उन्होंने कहा कि वही व्यक्ति लोगों का विश्वास जीतता है, जो समर्पण और कर्तव्य भावना के साथ हमेशा जनता के कार्यों के लिए तत्पर रहता है।
पीएम मोदी ने इस उपलब्धि को देशवासियों के विश्वास और समर्थन का परिणाम बताते हुए जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।