होम अरबों का मीट बेचकर कर्ज उतारेगा पाकिस्तान, मलेशिया संग शहबाज शरीफ की बड़ी डील

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 6, 2025 06:41 PM

अरबों का मीट बेचकर कर्ज उतारेगा पाकिस्तान, मलेशिया संग शहबाज शरीफ की बड़ी डील

पाकिस्तान अपने विदेशी कर्ज चुकाने के लिए अब मीट एक्सपोर्ट का सहारा ले सकता है। सोमवार (6 अक्टूबर 2025) को मलेशिया दौरे पर पहुंचे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऐलान किया कि..

अरबों का मीट बेचकर कर्ज उतारेगा पाकिस्तान, मलेशिया संग शहबाज शरीफ की बड़ी डील

इस्लामाबाद/कुआलालंपुर: पाकिस्तान अपने विदेशी कर्ज चुकाने के लिए अब मीट एक्सपोर्ट का सहारा ले सकता है। सोमवार (6 अक्टूबर 2025) को मलेशिया दौरे पर पहुंचे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऐलान किया कि पाकिस्तान मलेशिया को करीब 200 मिलियन डॉलर (लगभग 18 अरब रुपये) का मीट निर्यात करने पर सहमत हो सकता है।

मलेशिया दौरे पर शहबाज शरीफ

तीन दिवसीय दौरे पर मलेशिया पहुंचे शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की और उन्हें “सेकेंड होम” जैसा देश बताया। शरीफ ने कहा, “यह मेरा मलेशिया का पहला दौरा है, लेकिन यहां आकर हर चेहरा मुझे जाना-पहचाना लगा। यह दोनों देशों की गहरी दोस्ती का सबूत है।”

मीट एक्सपोर्ट पर जोर

पाक अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मलेशियाई पीएम ने पाकिस्तान से मीट आयात करने की इच्छा जताई है। जवाब में शहबाज शरीफ ने भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान हलाल सर्टिफिकेशन और मलेशियाई फूड अथॉरिटी की शर्तों का पूरी तरह पालन करेगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में 200 मिलियन डॉलर का कोटा पूरा किया जाएगा और समय के साथ इस निर्यात को और बढ़ाया जाएगा।

शरीफ ने कहा, “मैं मलेशियाई आयातकों और अधिकारियों को भरोसा दिलाता हूं कि यह डील मार्केट प्राइस पर विनियमित होगी और सभी शर्तों का पालन किया जाएगा।”

उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल

शरीफ के साथ इस दौरे पर विदेश मंत्री और डिप्टी पीएम मोहम्मद इशाक डार, केंद्रीय मंत्री अत्ताउल्लाह तरार और पीएम के विशेष सहायक तारिक फतेमी भी मौजूद रहे। पुतराज्य में दोनों देशों के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरीफ ने कहा कि यह दौरा उनके लिए “फैमिली रियूनियन” जैसा है और दोनों देशों के बीच व्यापक मुद्दों पर प्रोडक्टिव चर्चा हुई है।

पाकिस्तान को उम्मीद है कि इस डील से न सिर्फ विदेशी मुद्रा भंडार को राहत मिलेगी, बल्कि दोनों देशों के रिश्ते भी और मजबूत होंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)