होम बिहार समेत 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 11 नवंबर को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने सोमवार (6 अक्टूबर 2025) को आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन उपचुनावों में जम्मू-कश्मीर समेत सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सीटें शामिल हैं।
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने सोमवार (6 अक्टूबर 2025) को आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन उपचुनावों में जम्मू-कश्मीर समेत सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सीटें शामिल हैं। सभी सीटों पर मतदान 11 नवंबर 2025 को कराया जाएगा और इसके नतीजे 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।
इन सीटों पर उपचुनाव की आवश्यकता विभिन्न कारणों से पड़ी है। कहीं पर विधायक के इस्तीफे, कहीं मृत्यु और कुछ सीटों पर अयोग्यता के कारण रिक्ति आई है। चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही सभी क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
इन उपचुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी बड़े दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।