होम अरविंद केजरीवाल पर बरसे नवजोत सिंह सिद्धू, बताया प्रवासी पक्षी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 17, 2022 10:31 PM

अरविंद केजरीवाल पर बरसे नवजोत सिंह सिद्धू, बताया प्रवासी पक्षी

अरविंद केजरीवाल पर बरसे नवजोत सिंह सिद्धू, बताया प्रवासी पक्षी

अरविंद केजरीवाल पर बरसे नवजोत सिंह सिद्धू, बताया प्रवासी पक्षी

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ‘प्रवासी पक्षी’ बताते हुए कहा कि वह अनेक राज्यों में जाकर झूठे वादे करके लोगों को लुभाते हैं और कभी-कभी दिल्ली वापस आते हैं। सिद्धू ने अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री पर पंजाब की जनता के साथ भी ‘झूठे’ वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल के पास राज्य के लिए कोई रूपरेखा नहीं है और वह दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से पंजाब को चलाना चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि केजरीवाल के मंत्रिमंडल में एक भी पंजाबी नहीं है, ऐसे में वह पंजाब की बेहतरी के बारे में कैसे सोच सकते हैं।आप के ‘जनता चुनेगी अपना मुख्यमंत्री’ अभियान के बारे में पूछे गये एक प्रश्न के जवाब में पूर्व क्रिकेटर ने इसे ‘नौटंकी’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह भगवंत मान को मूर्ख बनाने के लिए नौटंकी की जा रही है। मुझे अपने पुराने दोस्त मान के प्रति बहुत सम्मान है जो मुझे गुरु बुलाते हैं। दिल्ली में केजरीवाल ने जनता से इस तरह की राय नहीं मांगी और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने में थोड़ा भी वक्त नहीं लगाया।’’ पंजाब में कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा के बाद कुछ नेताओं के बगावत करने के बारे में पूछे जाने पर सिद्धू ने कहा कि वह उन नेताओं से पार्टी का समर्थन करने की अपील करते हैं और जरूरत पड़ी तो वे उन्हें मिलकर संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)