होम सुरक्षा के मद्देनजर पीएम के सभास्थल पर आम लोगों की आवजाही पर रोक
सुरक्षा के मद्देनजर पीएम के सभास्थल पर आम लोगों की आवजाही पर रोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। 10 दिन की अवधि में यह पीएम मोदी का दूसरा दौरा होगा। पिंडरा के करखियांव में जनसभा से पहले इस बार पीएम 2100 करोड़ की 25 परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभास्थल पर करीब दो लाख लोगों के जुटने का अनुमान भी लगाया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के आगमन को मद्देनजर रखते हुए एसपीजी के अधिकारियों ने पीएम के करखियांव स्थित सभास्थल पर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। अब लोगों को 23 दिसंबर को ही वहां जाने की अनुमति प्राप्त होगी।वहीं, बाबतपुर एयरपोर्ट से सभास्थल के बीच के रूट को जोन व सेक्टर में बांटा गया है। इन जोन व सेक्टर के साथ ही सभास्थल के एक-एक प्वाइंट पर अधिकारियों की अगुवाई में सुरक्षाकर्मियों की कड़ी तैनाती कर दी गई है। सभास्थल की सुरक्षा जिम्मेदारी डीआईजी रैंक के अधिकारी संभालेंगे। एसपीजी के आईजी के नेतृत्व में टीम ने सभास्थल पर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आईजी ने एक एक बिंदु पर चर्चा के साथ सुधार के निर्देश भी दिए। उन्होंने अब तक मंच तक खड़ंजा न बिछने पर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।इसके अलावा अमूल डेयरी के चेयरमैन शंकर भाई चौधरी से मंत्रणा की। एसपीजी के अधिकारियों ने अपने सामने मेटल डिटेक्टर से पूरे मैदान की चेकिंग कराते हुए आम लोगों की इंट्री रूकवा दी। एसपी ट्रैफिक के साथ पार्किंग व रूट को देखा। उनका भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर रहा। पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के द्वारा ही करखियांव जाएंगे। उनके आवागमन के दौरान मार्गों पर आम ट्रैफिक पर पूरी तरह रोक रहेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।