होम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत पर कसा तंज, बोले- जो बोओगे वही काटोगे !
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत पर कसा तंज, बोले- जो बोओगे वही काटोगे !
उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिेष्ठ नेता हरीश रावत के ट्वीट से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। इसी बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो बोओगे वही काटोगे ! आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। दरअसल, कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि पार्टी पर नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया कि है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं और जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं।मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत, अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।