होम एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पाकिस्तान को 4-3 से हराया

समाचारखेल Alert Star Digital Team Dec 22, 2021 10:57 PM

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पाकिस्तान को 4-3 से हराया

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पाकिस्तान को 4-3 से हराया

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पाकिस्तान को 4-3 से हराया

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में ओवरऑल पांंचवां मेडल और पहला ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इससे पहले भारतीय टीम ने तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था। हालांकि यह पहला मौका था जब पाकिस्तान हॉकी टीम कोई भी मेडल अपने नाम नहीं कर पाई और उसका सफर भी भारत के साथ समाप्त हो गया। मस्कट में पिछली बार हुए टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। सेमीफाइनल मुकाबले में मंगलवार को भारतीय टीम को जापान ने 5-3 से हरा दिया था। जिसके बाद ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान के साथ हुआ। भारतीय टीम ने पहले मिनट में हरमनप्रीत सिंह के गोल की मदद से बढत बना ली। इसके बाद सुमित, वरूण कुमार और आकाशदीप सिंह ने गोल दागे। जबकि पाकिस्तान की तरफ से अफराज,अब्दुल राणा और अहमद नदीम ने गोल किए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)