होम मुख्यमंत्री योगी ने सोनभद्र में निकाली जन विश्वास यात्रा, बोले- डबल इंजन सरकार ने किया डबल काम
मुख्यमंत्री योगी ने सोनभद्र में निकाली जन विश्वास यात्रा, बोले- डबल इंजन सरकार ने किया डबल काम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवारा को सोनभद्र में जन विश्वास यात्रा निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिला प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर जिला है, लेकिन यहां के लोगों को आजादी के बाद से ही पिछली सरकारों ने बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले यहां पर अराजकता थी। गरीब लोगों को मकान नहीं मिलता था, स्कूलों की स्थिति अत्यंत जरजर थी, खनन माफिया, भू-माफिया हावी होकर लोगों को शोषण करते थे, लोग बिजली के लिए तरसते थे। लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद आज यहां हर घर नल के साथ हर घर बिजली, सब मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई सोचता था कि सोनभद्र में भी मेडिकल कॉलेज बनेगा, अब तो यहां मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी हो गया है। उन्होंने कहा कि अब वो सपना भी सरकार हो गया है क्योंकि डबल इंजन की सरकार है और मोदी जी का नेतृत्व है। डबल इंजन सरकार, डबल काम। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनभद्रवासी ही नहीं बल्कि नेपाल तक के लोगों को सोनभद्र मेडिकल कॉलेज का फायदा मिलेगा। 300 करोड़ रुपए की लागत से 500 बेड क्षमता का हॉस्पिटल बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए देश में कहीं भटकना नहीं पड़ेगा, इसी जनपद में यह सुविधा होगी। हम जन विश्वास यात्रा लेकर ये सौगात सोनभद्र के लिए लेकर आए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।