होम सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाना, तथा अधिक प्रतिभावान बनाना:सांसद अरूण सागर

समाचारखेलप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्लीयूथकरियर Sanjeev Kumar Saxena Nov 12, 2021 12:20 PM

सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाना, तथा अधिक प्रतिभावान बनाना:सांसद अरूण सागर

सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाना, तथा अधिक प्रतिभावान बनाना:सांसद अरूण सागर

सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाना, तथा अधिक प्रतिभावान बनाना:सांसद अरूण सागर

शाहजहांपुर। सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाने, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है। यह बात सांसद श्री अरूण कुमार सागार ने विकास भवन सभागार में सांसद खेल स्पर्धा की आयोजित बैठक के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली विकास खण्डों में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के अन्तर्गत एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, बॉलीबॉल, फुटबॉल, कुस्ती, क्रिकेट आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा।

श्री सागार ने सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र शाहजहांपुर हेतु विकास खण्ड, भावलखेड़ा एवं विधानसभा क्षेत्र ददरौल हेतु विकास खण्ड ददरौल तथा विधानसभा क्षेत्र तिलहर हेतु विकास खण्ड तिलहर और विधानसभा क्षेत्र कटरा हेतु विकास खण्ड, खुदागंज व विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद हेतु विकास खण्ड जलालाबाद में खेल स्पर्धा का आयोजन कराने पर विचार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा में भाग लेने हेतु दिनांक 12.11.2021 से दिनांक 14.11.2021 तक समस्त विकास खण्ड स्तर पर राजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी के कार्यालय में भी युवा खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। उन्होंने कहा कि विभिन्न खेलों की विजेता टीम को जिला एवं ब्लाक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने उपरोक्त खेलो का ग्राम पंचायत स्तर पर भी कराने की बात कही। सांसद ने दिनांक 21.11.2021 से दिनांक 23.11.2021 के मध्य विकास खण्ड स्तर पर सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन कराने का निर्णय लिया। उन्होंने दिनांक 25.11.2021 को जनपद स्तर पर विकास खण्ड स्तर के विभिन्न खेलों के युवा खिलाड़ियों के टीम विजेताओं को सम्मानित करने पर विचार प्रकट किया। श्री सागर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सांसद खेल स्पर्धा कराने का निर्णय इस लिए लिया गया है ताकि ग्रामीण अंचल के युवा खिलाड़ियों को जनपद, प्रदेश, राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान हो सके

। इस दौरान राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र के छायाकार श्री नन्हे उर्फ राजेश राठौर के निधन पर बैठक में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों व अधिकारियों के द्वारा शोक व्यक्त किया गया तथा जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से स्व0 श्री नन्हे उर्फ राजेश राठौर के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में दैनिक अमर उजाला के छायाकार श्री राजेश कुमार के माध्यम से गुप्त धनराशि भेट की गयी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री श्याम बहादुर सिंह, मा0 विधायक पुवायां श्री चेतराम, मा0 विधायक तिलहर श्री रोशन लाल वर्मा, मा0 विधायक कटरा श्री वीर विक्रम सिंह, डीपीएस राठौर आदि उपस्थित रहें।

Sanjeev Kumar Saxena

Sanjeev Kumar Saxena

Mr. Sanjeev Kumar Saxena is Editor at Alert Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India.

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)