होम शादी करने वाली हैं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत

मनोरंजनफिल्म Alert Star Digital Team Nov 11, 2021 10:14 PM

शादी करने वाली हैं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत

शादी करने वाली हैं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत

शादी करने वाली हैं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में बनीं रहती हैं। बेबाकी से बयान देने के अलावा कंगना रनौत सिनेमा की दुनिया की शानदार और बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस में से भी एक है। कंगना को हाल ही में पद्माश्री अवार्ड से भी नवाजा गया है। सामाजिक मुद्दों पर सोशल मीडिया पर अपनी राय देने वाली कंगना रनौत ने इस बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ खुलाले किए है। इन खुलासों के कारण सोशल मीडिया पर कंगना को लेकर एक बार फिर चर्चा हो रही है। दरअसल कंगना रनौत ने खुलासा किया है कि वह प्यार में हैं और आने वाले पांच सालों में वह अपने आपको एक मां और पत्नी के रूप में देखती हैं। कंगना ने टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मैं निश्चित रूप से शादी करना चाहती हूं और बच्चे पैदा करना चाहती हूं। मैं खुद को पांच साल से एक मां के रूप में और एक पत्नी के रूप में देखती हूं, और निश्चित रूप से एक ऐसे व्यक्ति के रूप में भी, जो नए भारत के दृष्टिकोण में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।”कंगना रनौत से जब समित के दौरान एंकर ने सवाल किया कि वह अपने आपको आने वाले पांच सालों में कहा देखती हैं। जिस पर कंगना रनौत ने जवाब दिया कि वह अपने मां और पत्नी के रूप में देखती है। उन्होंने कहा कि मैं भी शादी करना चाहती हूं और हर इंसान की तरह अपना घर बसाकर बच्चे भी करना चाहती हूं। इसके अलावा मैं अपने आपको बदलते भारत के नये स्वरूम में भाग लेता देखती हूं। कंगना रनौत के इस खुलासे के बाद एंकर ने कंगना से पूछा कि वह आखिर किससे शादी कर रही हैं। उन्होंने इस सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा कि जल्द ही आपको पता सच जाएगा कि वह इंसान कौन है जिससे वह प्यार करती है और शादी करेंगी। उन्होंने समिट के दौरान नाम नहीं बताया कि वह किसकी पत्नी बनना चाहती हैं। काम के मोर्चे पर, वह अगली बार 'धाकड़' में दिखाई देंगी, जिसमें अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसके अलावा, वह 'तेजस' का भी हिस्सा हैं, जहां वह वायु सेना के पायलट की भूमिका निभाती नजर आएंगी

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)