होम अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा में बंद हो मांस मदिरा की दुकानें, संत परमहंस दास ने की मांग
अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा में बंद हो मांस मदिरा की दुकानें, संत परमहंस दास ने की मांग
राम नगरी अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा के अंतर्गत पड़ने वाली 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के अंदर मांस मदिरा की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर संत परमहंस दास ने अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार से मुलाकात की। और आगाह किया कि अयोध्या के संस्कृति और परंपरा की रक्षा करने के लिए प्रतिबंध लगाया जाना जरूरी है।अयोध्या राम घाट क्षेत्र स्थित तपस्वी छावनी मंदिर के संत परमहंस दास पिछले कई महीनों से अयोध्या की पंचकोशी और 14 कोसी परिक्रमा के अंतर्गत मांस मदिरा पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर प्रयासरत हैं। तो वही कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन भी कर चुके हैं। साथ ही इसके लिए महामहिम राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा था। लेकिन अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं हो सका । इसको लेकर संत परमहंस दास ने आज एक बार फिर अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा है। जिस पर जल्द कार्रवाई की बात कही गई।महंत परमहंस दास ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है ऐसे में लाखों भक्त अयोध्या रहा है। और मांस मदिरा की बिक्री के कारण दूर व्यवस्थाएं फैल रही हैं। और आने वाले भक्तों भी इससे आहत हो रहे हैं। देश दुनिया में अयोध्या की पवित्रता को लेकर गलत संदेश न पहुंचे । इसलिए अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के अंतर्गत मांस और मदिरा की दुकानों पर रोक लगाई जानी चाहिए। इसके लिए आज जिलाधिकारी से मुलाकात कर मांग की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जल्द ही इस कार्रवाई को पूरा कर लिया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।