होम विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने किया ऐलान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 11, 2022 09:33 PM

विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने किया ऐलान

विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने किया ऐलान

विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। इन सबके बीच सबसे बड़ी खबर यही है कि बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती चुनाव नहीं लड़ेंगी। इस बात की जानकारी पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दी। सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हम लगातार जमीन पर काम कर रहे हैं। चुनावी रणनीति को मजबूत कर रहे हैं और आने वाले चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि मायावती लगातार पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। ऐसे में वह किसी एक सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी। इतना ही नहीं, सतीश चंद्र मिश्रा ने तो यह भी कह दिया कि ना तो मायावती के परिवार से और ना ही मेरे परिवार से कोई भी सदस्य चुनावी मैदान में उतरेगा।पार्टी महासचिव ने कहा कि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं, कई प्रदेशों में चुनाव हो रहे हैं और बहन मायावती जी को चुनाव लड़वाना है। हम लोग चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। चुनावी रेस में बसपा के पिछड़े रहने के सवाल पर सतीश चंद्र मिश्र ने दावा किया कि हमारी पार्टी अब तक 350 से ज्यादा बैठक कर चुकी है। मैं खुद 100 के आसपास बैठक में शामिल रहा हूं। पार्टी के नेता पूरे प्रदेश में भ्रमण कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिलहाल बसपा के कई विधायक पार्टी छोड़ कर जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक पार्टी के पास सिर्फ अभी तीन ही विधायक है।इससे पहले मायावती के अब तक मैदान में न उतरने को लेकर विपक्षी दलों के कटाक्ष पर जवाब देते हुये बसपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव से पहले जो जनसभायें की जा रही हैं, वह जनता के पैसे और सरकारी कर्मचारियों की भीड़ के बूते की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बसपा की कार्यशैली और चुनाव को लेकर तौर-तरीके अलग हैं और हम किसी दूसरी पार्टी की नकल नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के लोगों को ठंड में जो गर्मी चढ़ी है, वह सरकार के और गरीबों के खजाने की गर्मी है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)