होम ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड-2021’ प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Nov 8, 2021 11:04 PM

ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड-2021’ प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड-2021’ प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड-2021’ प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ, 8 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-8 के मेधावी छात्र वीर प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड-2021’ प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन किड्स एकेडमी प्राईवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के 1500 से अधिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के इस प्रतिभाशाली छात्र ने मेन्टल मैथ्स, लॉजिकल एबिलिटी, जनरल नॉलेज एवं स्पीड टाइपिंग में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस मेधावी छात्र को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सी.एम.एस. अपने छात्रों को देश-विदेश में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु लगातार प्रोत्साहित करता रहता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)