होम महाराष्ट्र निकाय चुनाव: ठाकरे बंधुओं का महा-मिलन! राज बोले- BJP जीती तो मराठी मानुष खत्म
महाराष्ट्र की राजनीति में दशकों बाद एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। राज ठाकरे (MNS) और उद्धव ठाकरे (Shiv Sena-UBT) न केवल साथ आए हैं, बल्कि एक सुर में बीजेपी के खिलाफ हुंकार भी भरी है।
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में दशकों बाद एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। राज ठाकरे (MNS) और उद्धव ठाकरे (Shiv Sena-UBT) न केवल साथ आए हैं, बल्कि एक सुर में बीजेपी के खिलाफ हुंकार भी भरी है। आगामी 15 जनवरी को होने वाले BMC और अन्य निकाय चुनावों से पहले दोनों भाइयों ने एक संयुक्त साक्षात्कार में बीजेपी पर मुंबई को महाराष्ट्र से तोड़ने का आरोप लगाया है।
दोनों भाइयों ने बीएमसी (मुंबई) के साथ-साथ पुणे, ठाणे, नासिक, मीरा-भयंदर, कल्याण-डोम्बिवली और छत्रपति संभाजीनगर जैसे प्रमुख शहरों पर स्थानीय नेतृत्व का नियंत्रण वापस लाने के लिए हाथ मिलाया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।