होम धुरंधर ने रचा इतिहास! पुष्पा-2 का रिकॉर्ड ध्वस्त, बनी नंबर-1 हिंदी फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जोड़ी ने वह करिश्मा कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद ट्रेड पंडितों को भी नहीं थी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने रिलीज के 33वें दिन इतिहास रच दिया है।
मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जोड़ी ने वह करिश्मा कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद ट्रेड पंडितों को भी नहीं थी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने रिलीज के 33वें दिन इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' (हिंदी) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का ताज अपने नाम कर लिया है।
'पुष्पा 2' को हराने के बाद अब 'धुरंधर' की नजर यश की फिल्म 'KGF चैप्टर 2' के रिकॉर्ड पर है।
फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में डंका बजाया है। यहाँ देखें कमाई का पूरा ब्योरा:
| कैटेगरी | कलेक्शन (रुपये में) |
|---|---|
| इंडिया नेट कलेक्शन | 831.40 करोड़ |
| इंडिया ग्रॉस कलेक्शन | 981.58 करोड़ |
| ओवरसीज (विदेश) ग्रॉस | 272.25 करोड़ |
| वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन | 1253.83 करोड़ |
फिल्म की सफलता इतनी बड़ी है कि प्रतिद्वंद्वी प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स (YRF) ने भी इसकी तारीफ की है। YRF ने सोशल मीडिया पर लिखा- "धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं, यह भारतीय सिनेमा का ऐसा ऐतिहासिक पड़ाव है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।"
जो लोग सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए, उनके लिए भी खुशखबरी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर' 30 जनवरी को Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।