होम जज कैश कांड: जस्टिस यशवंत वर्मा को SC से झटका! जांच कमेटी के सामने होना होगा पेश; फैसला सुरक्षित
कैश कांड में फंसे इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। गुरुवार (8 जनवरी, 2026) को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर अपना फैसला तो सुरक्षित (Reserved) रख लिया.
नई दिल्ली: 'कैश कांड' में फंसे इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। गुरुवार (8 जनवरी, 2026) को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर अपना फैसला तो सुरक्षित (Reserved) रख लिया, लेकिन उन्हें जांच कमेटी के सामने पेश होने से छूट देने से साफ इनकार कर दिया।
जस्टिस वर्मा के वकीलों ने कोर्ट से अनुरोध किया था कि जब तक सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता, तब तक उन्हें जांच कमेटी के सामने पेश होने से छूट दी जाए।
जस्टिस वर्मा ने लोकसभा स्पीकर द्वारा बनाई गई 3 सदस्यीय जांच कमेटी (अध्यक्षता: जस्टिस अरविंद कुमार) को चुनौती दी थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।