होम Lucknow Crime: YouTube से सीखा ताला तोड़ना, फिर जैन मंदिर में 15 लाख की चोरी; पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Aug 25, 2026 04:26 PM

Lucknow Crime: YouTube से सीखा ताला तोड़ना, फिर जैन मंदिर में 15 लाख की चोरी; पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

लखनऊ के बाजारखाला इलाके स्थित जैन मंदिर चैत्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मंदिर के पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने YouTube से ताला तोड़ने का तरीका सीखा और इसके बाद मंदिर को निशाना बनाया।

Lucknow Crime: YouTube से सीखा ताला तोड़ना, फिर जैन मंदिर में 15 लाख की चोरी; पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

लखनऊ के बाजारखाला इलाके स्थित जैन मंदिर चैत्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मंदिर के पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने YouTube से ताला तोड़ने का तरीका सीखा और इसके बाद मंदिर को निशाना बनाया। आरोपी ने मंदिर से भगवान अनंतनाथ की अष्टधातु प्रतिमा समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी किया था। बाजारखाला पुलिस ने आरोपी को सोमवार को विभूतिखंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने से गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने मंदिर को बनाया निशाना

बाजारखाला इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीतापुर के महौली जहांसापुर निवासी संजय शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 20 अगस्त की रात मंदिर में घुसकर भगवान अनंतनाथ की प्रतिमा, चांदी के पांच पंचमेरू, पांच सिंहासन और नकदी चोरी की थी।

मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद अगले दिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

छह महीने पहले नौकरी से निकाला गया था आरोपी

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि संजय शुक्ला पहले गुलजार नगर में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था और मंदिर की सुरक्षा व देखरेख की जिम्मेदारी भी संभाल चुका था। इस दौरान उसे मंदिर में आने वाले चढ़ावे और वहां मौजूद कीमती सामान के बारे में जानकारी हो गई थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी को करीब छह महीने पहले चोरी के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस ने यह भी बताया कि उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। मंदिर में पहले काम करने के कारण आरोपी को परिसर और वहां रखी कीमती वस्तुओं की जानकारी थी, जिसका उसने कथित तौर पर चोरी के लिए फायदा उठाया।

YouTube से सीखा ताला तोड़ने का तरीका

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने YouTube पर ताला खोलने और तोड़ने के तरीके के वीडियो देखे थे। वारदात को अंजाम देने के लिए वह पेट्रोल, सिरिंज और प्लास लेकर मंदिर पहुंचा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सिरिंज के जरिए ताले में पेट्रोल डाला और फिर माचिस से आग लगाकर ताला खोलने की कोशिश की। हालांकि उसकी यह कोशिश सफल नहीं हुई और ताला नहीं खुला। इसके बाद उसने प्लास की मदद से ताला तोड़ दिया।

ताला टूटने के बाद आरोपी मंदिर के अंदर दाखिल हुआ और भगवान अनंतनाथ की प्रतिमा के अलावा चांदी के पंचमेरू, सिंहासन और नकदी लेकर वहां से फरार हो गया। पुलिस अब चोरी किए गए सामान की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)