होम लखनऊ अग्निकांड से देश स्तब्ध! 15 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति से PM मोदी तक ने जताया शोक, खड़गे और राहुल गांधी ने भी दी प्रतिक्रिया

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 22, 2026 08:37 PM

लखनऊ अग्निकांड से देश स्तब्ध! 15 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति से PM मोदी तक ने जताया शोक, खड़गे और राहुल गांधी ने भी दी प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी आग की चपेट में आने से अब तक 15 बच्चों की मौत की खबर सामने आई है।

लखनऊ अग्निकांड से देश स्तब्ध! 15 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति से PM मोदी तक ने जताया शोक, खड़गे और राहुल गांधी ने भी दी प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी आग की चपेट में आने से अब तक 15 बच्चों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे के बाद देशभर में शोक की लहर है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

कोचिंग सेंटर से शुरू हुई आग, पूरी इमारत चपेट में आई

जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले इमारत में संचालित एक कोचिंग सेंटर में लगी थी। देखते ही देखते आग ने पूरे कॉम्प्लेक्स को अपनी चपेट में ले लिया। इस बहुमंजिला इमारत में कोचिंग सेंटर के अलावा लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और पेट शॉप भी संचालित हो रहे थे। हादसे के समय बड़ी संख्या में बच्चे और अन्य लोग परिसर में मौजूद थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा दुख

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि "लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं."

राजनाथ सिंह ने बताया मन को व्यथित करने वाला हादसा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है. मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ है, जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं."

सीएम योगी ने कार्यक्रम छोड़कर लौटने का किया फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान इस घटना की जानकारी मिलने पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि "मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है. अभी अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है, उसकी चपेट में कुछ बच्चे आए हैं, उनकी दुखद मौत हुई है. इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है, जिन्होंने जान खोई उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं."

इसके अलावा सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि "लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें."

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि "लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की दुखद घटना में कई लोगों की जान चली गई है, जो बेहद पीड़ादायक व हृदयविदारक है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। कांग्रेस पार्टी सभी शोकसंतप्त परिवारों व घायलों के साथ है. मैं दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

प्रधानमंत्री मोदी ने भी जताया शोक

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. बचाव अभियान जारी है और अधिकारी हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं."

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है, जबकि पूरे देश की नजर इस दुखद घटना से जुड़े आगे के घटनाक्रम पर बनी हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)