होम जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, LPG से भरा शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, करोड़ों सिलेंडरों की कमी होगी दूर

समाचारदेशअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 16, 2026 07:42 PM

जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, LPG से भरा शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, करोड़ों सिलेंडरों की कमी होगी दूर

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा सप्लाई प्रभावित होने के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है।

जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, LPG से भरा शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, करोड़ों सिलेंडरों की कमी होगी दूर

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा सप्लाई प्रभावित होने के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। एलपीजी गैस से भरा भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ सोमवार (16 मार्च) को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया, जहां अब गैस की अनलोडिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के चलते कई देशों के जहाज फंसे हुए थे, लेकिन भारत के दो जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक शिवालिक जहाज शाम करीब 5 बजे मुंद्रा पोर्ट पहुंचा। इस एलपीजी कैरियर में लगभग 46 हजार मीट्रिक टन गैस लदी हुई है, जो करीब 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है। यह जहाज भी पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसा हुआ था, लेकिन 14 मार्च को उसे आगे बढ़ने की अनुमति मिल गई थी। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच इसका भारत पहुंचना गैस सप्लाई के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि देश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर दबाव बढ़ने लगा था।

जल्द पहुंचेगा नंदा देवी जहाज
शिवालिक के बाद अब ‘नंदा देवी’ जहाज के भी जल्द भारत पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इस जहाज पर भी करीब 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी गैस लदी हुई है। हालांकि दुनिया के कई देशों के जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे हुए हैं, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर बना हुआ है।

ईरान की ओर से संकेत दिए गए हैं कि भारत के साथ उसके संबंध सकारात्मक हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हाल ही में कहा कि होर्मुज का रास्ता ईरान के दुश्मनों को छोड़कर बाकी देशों के लिए खुला है। वहीं भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली ने शनिवार को कहा था कि ईरान ने कुछ जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कुल कितने जहाजों को अनुमति दी गई है।

युद्ध के माहौल में एलपीजी से भरे जहाजों का भारत पहुंचना घरेलू गैस सप्लाई को स्थिर रखने और संभावित संकट को कम करने की दिशा में बड़ी राहत माना जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)