होम होर्मुज से भारतीय जहाजों को मिली एंट्री तो पाकिस्तान में मचा बवाल, एक्सपर्ट बोले – जंग में साथ हम दें और फायदा भारत को?

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 16, 2026 07:15 PM

होर्मुज से भारतीय जहाजों को मिली एंट्री तो पाकिस्तान में मचा बवाल, एक्सपर्ट बोले – जंग में साथ हम दें और फायदा भारत को?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दो भारतीय जहाज — शिवालिक और नंदा देवी — कुल 92,712 मीट्रिक टन गैस लेकर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक और रणनीतिक हलकों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

होर्मुज से भारतीय जहाजों को मिली एंट्री तो पाकिस्तान में मचा बवाल, एक्सपर्ट बोले – जंग में साथ हम दें और फायदा भारत को?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दो भारतीय जहाज — शिवालिक और नंदा देवी — कुल 92,712 मीट्रिक टन गैस लेकर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक और रणनीतिक हलकों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान सरकार को ईरान से बातचीत करनी चाहिए कि पाकिस्तान के जहाजों को उसी तरह अनुमति क्यों नहीं मिल रही है।

भारतीय जहाजों को अनुमति पर पाक एक्सपर्ट की प्रतिक्रिया

कमर चीमा ने कहा कि भारत में ईरानी राजदूत ने बताया है कि भारतीय जहाज होर्मुज के रास्ते से गुजर सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब क्षेत्र में ट्रैफिक पर रोक जैसी स्थिति है तो क्या भारत को मिली सुविधा पाकिस्तान के लिए भी उपलब्ध है या नहीं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कतर से एलएनजी सप्लाई प्रभावित होती है तो पाकिस्तान के लिए ऊर्जा संकट और गहरा सकता है।

“ईरान भारत को कभी नाराज नहीं करेगा” — कमर चीमा

कमर चीमा ने कहा कि भारत में भी गैस की कमी की आशंका हो सकती है, लेकिन ईरान ऐसा कदम नहीं उठाएगा। उनके मुताबिक ईरान क्षेत्रीय स्तर पर अपने संबंध मजबूत करना चाहता है और भारत उसके लिए महत्वपूर्ण साझेदार है।

उन्होंने कहा कि दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस सप्लाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरती है और भारत को मिली इस राहत को लेकर पाकिस्तान में सवाल उठ रहे हैं।

पाकिस्तान सरकार की भूमिका पर उठाए सवाल

कमर चीमा ने कहा, 'ईरान के राष्ट्रपति को भारत ने फोन किया है और हमारी सरकार क्या कर रही है? पाकिस्तान ने ईरान पर हमलों की निंदा की. अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भी अफसोस जताया और हमें क्या मिला. मुझे इस पर क्लेरिटी नहीं है कि हमारे जहाजों को होर्मुज से आने दिया जा रहा है या नहीं क्योंकि हमारी सरकार तो कुछ नहीं कह रही है.'

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में लोगों को यह बात खटक रही है कि ईरान भारत को तेल और गैस ले जाने की अनुमति दे रहा है, जबकि पाकिस्तान ने कई मुद्दों पर ईरान का समर्थन किया।

भारत-ईरान रिश्तों पर भी की टिप्पणी

कमर चीमा ने कहा, 'ईरान कभी भी इंडिया को नाराज नहीं करेगा, वो भारत को मैनेज करना चाहता है क्योंकि भारत बड़ा मुल्क है, उसके साथ ईरान को बिजनेस करना है. पाकिस्तानियों को बुरा लगता है, लेकिन बुरा लगने वाली कोई बात नहीं है. यहां आपको रिश्तों को बैलेंस करके चलना होता है.'

उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारिक दृष्टि से ईरान भारत को ज्यादा उपयुक्त साझेदार मानता है और चाबहार पोर्ट जैसे प्रोजेक्ट इसके उदाहरण हैं।

सरकार को ईरान से बातचीत की सलाह

कमर चीमा ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को तुरंत ईरान से बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान सरकार को भी ईरानी सरकार से बात करनी चाहिए कि हमारे जहाज वहां से क्यों नहीं आ रहे हैं. सरकार को इस पर बात करनी चाहिए क्योंकि ये जंग लंबी है.'

उन्होंने चेतावनी दी कि ऊर्जा संकट बढ़ने पर पाकिस्तान सरकार के लिए सब्सिडी जारी रखना मुश्किल हो जाएगा और देश को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से और कर्ज लेना पड़ सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)