होम सरकारी पैसे से हो रही रैलियों में लगातार झूठ बोल रहे अमित शाह : लल्‍लू

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 31, 2021 09:21 PM

सरकारी पैसे से हो रही रैलियों में लगातार झूठ बोल रहे अमित शाह : लल्‍लू

सरकारी पैसे से हो रही रैलियों में लगातार झूठ बोल रहे अमित शाह : लल्‍लू

सरकारी पैसे से हो रही रैलियों में लगातार झूठ बोल रहे अमित शाह : लल्‍लू

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की रैलियों को सरकारी पैसे से आयोजित किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैलियों में लगातार झूठ बोल रहे हैं।

शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से जारी एक बयान में लल्‍लू ने दावा किया, ‘‘सरकारी पैसे से हो रही रैलियों में गृह मंत्री अमित शाह लगातार झूठ बोल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी की रैलियों में जनता के सरोकार वाले मुद्दों की बजाय अनर्गल बातें हो रही है जिसका उत्तर प्रदेश के विकास से कोई वास्ता नहीं है।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह परिवारवाद, पक्षपात और पलायन की बात कर रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि भाजपा टिकट बंटवारे में तीस प्रतिशत भागीदारी भाजपा नेताओं के परिवार वालों को देती है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने जा रही है।

लल्‍लू ने कहा कि अमित शाह उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए पांच साल के लिए और मांग रहे हैं, जबकि पिछले पांच सालों में प्रदेश अपराध, महिला अत्याचार और बेरोजगारी में नंबर वन बना है।

उन्‍होंने दावा किया कि अगर एक बार और भाजपा सरकार आ गई तो बेरोजगारी की वजह से युवाओं का पलायन और बढ़ेगा , क्योंकि भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में कोई ऐसा सरकारी उपक्रम नहीं लगाया जिसमें रोजगार दिया जा सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)