होम भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग की बहन ने थामा AAP का दामन, बोलीं- निभाऊंगी अपनी जिम्मेदारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 31, 2021 09:10 PM

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग की बहन ने थामा AAP का दामन, बोलीं- निभाऊंगी अपनी जिम्मेदारी

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग की बहन ने थामा AAP का दामन, बोलीं- निभाऊंगी अपनी जिम्मेदारी

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग की बहन ने थामा AAP का दामन, बोलीं- निभाऊंगी अपनी जिम्मेदारी

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती की मौजूदगी में अंजू सहवाग ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग की बहन कांग्रेस की टिकट पर साउथ दिल्ली के मदनगीर इलाके से पार्षदी का चुनाव लड़ चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस चुनाव में जीत भी हासिल की थी। इसके बाद अब उन्होंने अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का मन बनाया है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई ने ट्वीट किया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जी की बहन अंजू सहवाग जी आज अरविंद केजरीवाल सरकार की जनहित योजनाओं से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। AAP राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)