होम न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में हुआ नए साल का जबरदस्त स्वागत, आतिशबाजी के साथ मना रहे जश्न
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में हुआ नए साल का जबरदस्त स्वागत, आतिशबाजी के साथ मना रहे जश्न
साल 2021 का आखिरी दिन है और इसी के साथ ही दुनियाभर में नए साल के जश्न की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। इतना ही नहीं कुछ देशों में तो नए साल का जश्न शुरू भी हो गया। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई ने सिडनी में हो रही आतिशबाजी का वीडियो साझा किया गया। इस वीडियो में सिडनी काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा है। इसके अतिरिक्त ऑकलैंड के दृश्य भी देखने लायक हैं। ऑकलैंड के आसमान में चारो-तरफ रोशनी ही रोशनी दिखाई दे रही है और इसी रोशनी की तरह ही नया साल रोशन भी हो यही उम्मीद है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।