होम यूथ बिग्रेड ने श्रीलंका को दी मात, भारत ने आठवीं बार जीता एशिया कप
यूथ बिग्रेड ने श्रीलंका को दी मात, भारत ने आठवीं बार जीता एशिया कप
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के यूथ बिग्रेड ने दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 9 विकेट से मात दी। इसके साथ ही भारत की जूनियर टीम ने रिकॉर्ड आठवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता है। हालांकि, आज के मैच का परिणाम डीएलएस मेथड से निकाला गया। पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारत के यूथ बिग्रेड ने जोरदार वापसी करते हुए एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को धूल चटाई।बारिश से प्रभावित मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की। जब बारिश में खेल में खलल डाला तो श्रीलंकाई पारी के 32 ओवर पूरे हो चुके थे। भारतीय गेंदबाज़ी के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजी पूरी तरह से विफल रही और 38 ओवर में सिर्फ 106 रन ही बना पाई। डीएलएस मेथड के तहत भारतीय टीम को 38 ओवर में 102 रनों का लक्ष्य मिला। भारत की शुरुआत खराब रही और 8 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गिर गया। लेकिन सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 56) की शानदार अर्धशतकीय पारी से टीम ने महज 21.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।