होम बरेली में अमित शाह के रोडशो में उमड़ी भारी भीड़
बरेली में अमित शाह के रोडशो में उमड़ी भारी भीड़
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को बरेली में रोड शो किया। इस रोड शो में भारी संख्या में लोग उमड़े, सड़कें पूरी तरह से भरी रहीं। इसी बीच गृह मंत्री ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कहते थे कि 'मंदिर वही बताएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे'। ऐसे में अब यह देखना है कि क्या वह अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को रोक पाते हैं। रोड शो में उमड़ी भीड़ को देख अमित शाह ने कहा कि आप लोगों के स्नेह और समर्थन से पता चलता है कि 300 से अधिक सीटों के साथ भाजपा फिर से सत्ता में आएगी। आपको बता दें कि रोड शो में अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेशाध्य्क्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद संतोष गंगवार ,सांसद शाहजहांपुर अरुण सागर, केंट विधायक राजेश अग्रवाल रथ पर मौजूद रहे। इसी बीच गृह मंत्री ने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के शासन में गुडों से माफियाओं से कांपता था। लेकिन आज योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं को समाप्त कर कानून का राज बनाया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।