होम Sonam Wangchuk के अनशन पर Kapil Sibal की अपील, बोले- आप अनशन तो कर रहे हो, लेकिन अपनी जान क्यों देंगे?

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Jul 16, 2026 05:29 PM

Sonam Wangchuk के अनशन पर Kapil Sibal की अपील, बोले- आप अनशन तो कर रहे हो, लेकिन अपनी जान क्यों देंगे?

जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल सामने आए हैं। हालांकि, उन्होंने वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने की अपील भी की।

Sonam Wangchuk के अनशन पर Kapil Sibal की अपील, बोले- आप अनशन तो कर रहे हो, लेकिन अपनी जान क्यों देंगे?

जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल सामने आए हैं। हालांकि, उन्होंने वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने की अपील भी की। सिब्बल का कहना है कि देश में अभी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर संघर्ष करना बाकी है और ऐसे समय में वांगचुक जैसे लोगों की जरूरत है।

'हम आपके साथ हैं, लेकिन जान देना समाधान नहीं'

सोनम वांगचुक के अनशन पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि वह उनके आंदोलन के साथ हैं, लेकिन जब सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है तो अपनी जान जोखिम में डालना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि अभी कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी संघर्ष करना है और समाज को सोनम वांगचुक जैसे लोगों की आवश्यकता है।

'देश को ऐसे लोगों की जरूरत है'

कपिल सिब्बल ने कहा, "जनता उनके प्रति इस नजरिए से देखती है कि ऐसे ही लोग हिंदुस्तान में होने चाहिए जो अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार हैं. हम लोगों को अभी तो बहुत लड़ाइयां इकट्ठा होकर लड़नी है. मैंने गीतांजली (सोनम वांगचुक की पत्नी) जी से कहा कि आप जाकर कहें कि वो इसे वापस लें. ये बड़ा मुद्दा है लेकिन कई मुद्दों में से एक मुद्दा है."

कई मुद्दों पर साथ मिलकर लड़ाई लड़ने की बात

सिब्बल ने कहा कि देश के सामने अनेक महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं और उन्हें लेकर सामूहिक रूप से संघर्ष करने की जरूरत है। उनके मुताबिक, सोनम वांगचुक जैसे लोगों की भूमिका आगे भी महत्वपूर्ण रहेगी, इसलिए उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)