होम केंद्रीय मंत्री शेखावत, बोले- जब पंजाब वैट कम कर सकती है तो राजस्थान क्यों नहीं ?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 11, 2021 09:39 PM

केंद्रीय मंत्री शेखावत, बोले- जब पंजाब वैट कम कर सकती है तो राजस्थान क्यों नहीं ?

केंद्रीय मंत्री शेखावत, बोले- जब पंजाब वैट कम कर सकती है तो राजस्थान क्यों नहीं ?

केंद्रीय मंत्री शेखावत, बोले- जब पंजाब वैट कम कर सकती है तो राजस्थान क्यों नहीं ?

 केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस की पंजाब सरकार वैट कम कर सकती है तो राजस्थान सरकार क्यों नहीं ? दरअसल, अशोक गहलोत ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बयान दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं और हम केंद्र सरकार इसकी कीमतों में और कटौती करने की मांग करते हैं। अगर केंद्र सरकार ईंधन की कीमतों में कमी करती है तो राज्यों में भी कीमत कम हो जाएगी। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री शेखावत का बयान सामने आया।केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री के फैसले की प्रशंसा की है। कई राज्यों ने इस फैसले में सहमति दी। अशोक गहलोत से मैं पूछना चाहता हूं कि जब कांग्रेस की पंजाब सरकार वैट कम कर सकती है तो राजस्थान सरकार क्यों नहीं ?

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)