होम Barabanki को ₹542 करोड़ की सौगात देंगे CM Yogi, उधर Parliament March को लेकर Delhi में हाई अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बाराबंकी जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वह 542 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बाराबंकी जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वह 542 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बीते दो दिनों में मुख्यमंत्री प्रदेश के छह जिलों का दौरा कर चुके हैं और लगातार विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दौरे की जानकारी साझा करते हुए कहा, "अगणित श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र 'लोधेश्वर महादेव' की कृपा से अभिसिंचित पावन धरा, जनपद बाराबंकी के रामनगर एवं दरियाबाद विधान सभा क्षेत्रों में ₹542 करोड़ से अधिक की लागत से 82 विकास परियोजनाओं का आज लोकार्पण और शिलान्यास होगा. बाराबंकी की यह नई विकास यात्रा जनविश्वास को और सुदृढ़, जनकल्याण को नई गति तथा 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी."
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से बाराबंकी पहुंचेंगे। इसके बाद वह लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और निर्माणाधीन लोधेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। साथ ही सावन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे और 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से जिले के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
अपने कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।