होम CJP संसद मार्च के बाद घायल प्रदर्शनकारियों से मिले जेपी नड्डा, डॉक्टरों से भी की बातचीत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 21, 2026 03:22 PM

CJP संसद मार्च के बाद घायल प्रदर्शनकारियों से मिले जेपी नड्डा, डॉक्टरों से भी की बातचीत

CJP के संसद मार्च के दौरान हुई झड़प और लाठीचार्ज के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए युवाओं और पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना।

CJP संसद मार्च के बाद घायल प्रदर्शनकारियों से मिले जेपी नड्डा, डॉक्टरों से भी की बातचीत

CJP के संसद मार्च के दौरान हुई झड़प और लाठीचार्ज के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए युवाओं और पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम से भी मुलाकात कर घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।

इससे पहले सोमवार को जेपी नड्डा ने CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका से भी मुलाकात की थी। इस बैठक में उन्होंने संगठन के प्रतिनिधियों की मांगों को सुना और उनसे चर्चा की।

संसद मार्च के दौरान हुई थी झड़प, कई लोग हुए घायल

सोमवार को बड़ी संख्या में युवा जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए, जबकि कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं।

प्रदर्शन के दौरान राजधानी के कुछ इलाकों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं। कॉनॉट प्लेस से जनपथ तक कई स्थानों पर सड़क पर पत्थर बिखरे हुए दिखाई दिए।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हम चाहते थे कि इस मुद्दे पर चर्चा हो, जिसके बाद गृह मंत्री एक स्टेटमेंट दें, लेकिन सरकार ने हमारा ही मुंह बंद करा दिया. आखिर प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर लाठीचार्ज क्यों किया गया, उन्हें क्यों मारा-पीटा गया? अगर इन मुद्दों पर संसद में भी चर्चा न हो, तो कहां बात करें? ये सरकार खुद अराजकता पैदा कर रही है, लोगों को उकसा रही है, ताकि उन पर लाठीचार्ज करवाया जाए, उन्हें मार-पीटकर, डराकर जेल में डाला जाए."

शशि थरूर बोले- संसद चर्चा का मंच है

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह वाकई बहुत दुखद स्थिति है. संसद का काम ही चर्चा करना है. हमारे सामने कई ऐसे मुद्दे हैं जो देश और इस राजधानी शहर में बहुत अहम हैं. हमने देखा कि कल क्या हुआ और ऐसे हालात में अगर संसद इन पर चर्चा करने की जगह नहीं है, तो फिर कौन सी जगह है? मुझे लगता है कि स्पीकर को खुद मामले को अपने हाथ में लेना चाहिए और पूरी स्थिति पर खुली चर्चा बुलाकर संसद में इस गतिरोध को खत्म करना चाहिए."

घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर सरकार की ओर से घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात और संवाद की पहल की गई है, वहीं विपक्ष संसद में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बना रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)