होम Teachers Day पर सपा का ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 5, 2026 11:49 AM

Teachers Day पर सपा का ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में बंद किए गए स्कूलों के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी की है। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी छात्र सभा की ओर से शनिवार, 5 सितंबर से प्रदेशव्यापी ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान शुरू किया जा रहा है।

Teachers Day पर सपा का ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में बंद किए गए स्कूलों के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी की है। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी छात्र सभा की ओर से शनिवार, 5 सितंबर से प्रदेशव्यापी ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के जरिए सपा बंद किए गए प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठाएगी।

‘पाठशाला पुकारे’ अभियान के तहत समाजवादी पार्टी प्रदेश के उन सभी बंद प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के बाहर शिक्षकों का सम्मान करेगी। पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के महत्व और बंद स्कूलों को दोबारा खोले जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अभियान को लेकर कहा कि जब बंद स्कूल खुलेगा तभी तो पीडीए पढ़ेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए इस अभियान की जानकारी साझा करते हुए उत्तर प्रदेश में स्कूलों के बंद होने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- 'उप्र में जो 26 हज़ार प्राथमिक विद्यालय भाजपा सरकार ने बंद किए हैं, उन सभी स्कूलों में समाजवादी पार्टी आज शिक्षक दिवस 5 सितंबर के दिन ‘पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसका मूल उद्देश्य ये संदेश देना है कि ‘बंद स्कूल खुलेगा, तो PDA पढ़ेगा’.
इस कार्यक्रम के पीछे मूल भावना ये है कि शिक्षा को प्राथमिकता दी जाए क्योंकि शिक्षा से ही शोषित-वंचित, ग़रीब-पीड़ित समाज में वो सामाजिक-राजनीतिक चेतना और जागरूकता आएगी जो प्रभुत्ववादियों के वर्चस्व को चुनौती देकर भेदभाव को ख़त्म करेगी, बराबरी लाएगी और समता-समानता पर आधारित ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएगी, हमारे ‘बंधु राष्ट्र’ के संकल्प को साकार कर दिखाएगी. #पीडीए_पाठशाला_पुकारे.'

5 सितंबर से 11 सितंबर तक चलेगा ‘पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम

समाजवादी छात्र सभा के इस अभियान की शुरुआत शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर से हो रही है और यह 11 सितंबर तक जारी रहेगा। सात दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में छात्र, नौजवान और पीडीए जागरूकता अभियान के जरिए लोगों से संपर्क किया जाएगा। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बड़ी संख्या में स्कूल बंद किए गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी अब गांव-गांव तक पहुंचने की तैयारी में है।

अभियान के दौरान सपा की ओर से पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा छात्रों से उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की जाएगी। युवाओं की राजनीति में भूमिका को लेकर संगोष्ठियों का आयोजन भी प्रस्तावित है।

‘पाठशाला पुकारे’ अभियान में शिक्षा और रोजगार से जुड़े कई अन्य मुद्दों को भी शामिल किया गया है। इनमें पेपर लीक, फीस में बढ़ोतरी, रोजगार, रिजर्वेशन तथा कॉलेज और यूनिवर्सिटी में होने वाली नियुक्तियों में पारदर्शिता जैसे विषय प्रमुख हैं। सपा इन मुद्दों के जरिए छात्रों और युवाओं के बीच अपनी बात पहुंचाने के साथ-साथ सरकार को घेरने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)