होम Sonam Wangchuk Protest: सोनम वांगचुक के अस्पताल पहुंचने के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, मंच पर भावुक होकर रो पड़े

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 18, 2026 11:51 AM

Sonam Wangchuk Protest: सोनम वांगचुक के अस्पताल पहुंचने के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, मंच पर भावुक होकर रो पड़े

दिल्ली पुलिस द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है।

Sonam Wangchuk Protest: सोनम वांगचुक के अस्पताल पहुंचने के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, मंच पर भावुक होकर रो पड़े

दिल्ली पुलिस द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और प्रमुख अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान मंच पर उनका भावुक होकर रोने का वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भूख हड़ताल की घोषणा करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा, "मैं आज से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे पीछे न हटें. यह आंदोलन और बड़ा होगा. उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है. मैं सभी से जंतर-मंतर आने की अपील करता हूं. हमारा आंदोलन यहां से जारी रहेगा और हम 20 जुलाई को होने वाले अपने मार्च के साथ आगे बढ़ेंगे." भाषण के दौरान वह भावुक हो गए और मंच पर उनकी आंखों से आंसू निकल आए। इस दौरान उनके एक साथी ने उन्हें गले लगाकर हिम्मत बंधाई।

इससे पहले, जंतर-मंतर पर 21 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप की गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, वांगचुक डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) सचिन शर्मा ने PTI-भाषा से कहा कि सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

वहीं, पुलिस की कार्रवाई के बाद अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग किया गया। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि "दिल्ली पुलिस ने मेरे साथ मारपीट की है और मुझे हिरासत में ले लिया है."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)