होम पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Nov 1, 2021 07:23 PM

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ, 1 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-6 की छात्रा नव्या सिंह ने स्पेस टेक्नोलॉजी पर आधारित अन्तर-विद्यालयी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता इण्डियन सोसाइटी ऑफ रिमोट सेन्सिंग (लखनऊ चैप्टर) के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें सी.एम.एस. की प्रतिभाशाली छात्रा ने ‘आत्मनिर्भर भारत - ए स्पेस इनपुट’ विषय पर सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाकर अपनी सृजनात्मक सोच व कला-कौशल का जोरदार प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच नव्या ने अपने वैज्ञानिक व वैश्विक दृष्टिकोण के साथ अन्तरिक्ष के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाओं को उजागर किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्रा की भरपूर प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इस होनहार छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए सी.एम.एस. में प्रति वर्ष विज्ञान समेत विभिन्न विषयों पर अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, जिससे छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा के विकास हेतु एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)