होम 26 नवंबर तक मांगें नहीं मानेगी तो दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन करेंगे तेज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 1, 2021 08:37 PM

26 नवंबर तक मांगें नहीं मानेगी तो दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन करेंगे तेज

26 नवंबर तक मांगें नहीं मानेगी तो दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन करेंगे तेज

26 नवंबर तक मांगें नहीं मानेगी तो दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन करेंगे तेज

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से केंद्र सरकार को चेतावनी दी है।

राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा है कि केंद्र सरकार के पास 26 नवंबर तक का समय है। अगर केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को रद्द करने की उनकी मांगे नहीं मानी तो 27 नवंबर से किसान गांवों से ट्रैक्टरों से दिल्ली के चारों बार्डर पर आंदोलन स्थलों पर पहुंचेंगे और दिल्ली के चारों ओर मजूबत घेराबंदी की जाएगी।

इस टिप्पणी के बाद कृषि कानून विरोधी धरना स्थल यूपी गेट गाजीपुर सीमा से दिल्ली आने वाले रास्तों के खुलने की उम्मीद अब पूरी तरह से धुमिल हो गई है। राकेश टिकैत ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदर्शनकारी सीमा छोडक़र नहीं जाएंगे।
राकेश टिकैत ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे ट्वीट कर केंद्र सरकार को चेतावनी दी। उसके माध्यम से केंद्र सरकार को आगामी 26 नवंबर तक का समय दिया। तब तक तीनों कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून नहीं बना तो प्रदर्शन को तेज करने का एलान किया।

दिल्ली यूपी सीमा से नहीं हटेंगे प्रदर्शनकारी
राकेश टिकैत के इस ट्वीट से यह भी स्पष्ट हो गया है कि प्रदर्शनकारियों के तंबू रास्तों से नहीं हटेंगे। टिकैत ने कहा कि 27 नवंबर से प्रदर्शन स्थलों पर पक्की घेराबंदी की जाएगी। तंबुओं को मजबूत किया जाएगा। इसके पहले भी भाकियू ने साफ कहा था कि यूपी गेट पर प्रदर्शन जारी रहेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)