होम खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, अमेरिका-इजरायल के हमले को बताया घोर अवहेलना
मिडिल ईस्ट में तनाव अब पूरी तरह से एक भीषण युद्ध (Israel-Iran War) में बदल चुका है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त और विनाशकारी हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता (Supreme Leader) अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल हत्या के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है।
मिडिल ईस्ट में तनाव अब पूरी तरह से एक भीषण युद्ध (Israel-Iran War) में बदल चुका है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त और विनाशकारी हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता (Supreme Leader) अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल हत्या के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पहला और बेहद कड़ा रिएक्शन सामने आया है, जिससे विश्व युद्ध (World War 3) की आहट और तेज हो गई है।
पुतिन का कड़ा प्रहार: 'यह मानवीय नैतिकता का उल्लंघन है'
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
'अमेरिका के दिल में चाकू घोंपेंगे...' ईरान ने खाई खौफनाक कसम
अपने सुप्रीम लीडर की मौत से तिलमिलाए ईरान ने इजरायल और अमेरिका से भयानक बदला लेने की कसम खाई है।
ईरान के रक्षा मंत्री समेत पूरी टॉप लीडरशिप ढेर
इस 'प्रिवेंटिव अटैक' (Preventive Attack) में सिर्फ खामेनेई ही नहीं, बल्कि ईरान की पूरी टॉप मिलिट्री लीडरशिप का खात्मा कर दिया गया है। ईरानी सरकारी मीडिया (28 फरवरी 2026) के मुताबिक इस हमले में मारे गए प्रमुख चेहरों में शामिल हैं:
ट्रंप और नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो संदेश
हमले के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने 'एक्स' पर वीडियो जारी कर दुनिया को आतंक के खतरे से बचाने के लिए इस हमले को जरूरी बताया और ईरानी जनता के साथ एकजुटता का दावा किया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।