होम दिल्ली पुलिस ने रद्द की AAP की जंतर-मंतर रैली, भड़के केजरीवाल, संजय सिंह ने कमिश्नर पर लगाया बड़ा आरोप
दिल्ली शराब नीति (आबकारी) मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने जश्न और शक्ति प्रदर्शन की बड़ी तैयारी की थी, लेकिन ऐन मौके पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने इस पर ब्रेक लगा दिया है।
दिल्ली शराब नीति (आबकारी) मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने जश्न और शक्ति प्रदर्शन की बड़ी तैयारी की थी, लेकिन ऐन मौके पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने इस पर ब्रेक लगा दिया है। रविवार (1 मार्च 2026) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली AAP की रैली को पुलिस ने अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। इस फैसले के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला है।
केजरीवाल का सीधा सवाल: 'क्या यह कोर्ट के फैसले की बौखलाहट है?'
रैली रद्द होने से नाराज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
संजय सिंह का दावा- 'पुलिस कमिश्नर मेरा फोन नहीं उठा रहे'
AAP के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम को बीजेपी की 'घबराहट' करार दिया।
इस अचानक हुए घटनाक्रम ने दिल्ली की सियासत में एक बार फिर AAP और दिल्ली पुलिस (जो केंद्र सरकार के अधीन आती है) के बीच सीधे टकराव की स्थिति पैदा कर दी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।